गर्मियों में आपकी त्वचा आपसे कुछ ज्यादा देखभाल की उम्मीद रखती है। इस मौसम में त्वचा से संबंधित कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं। इसलिए कुछ छोटी-छोटी मगर बेहद उपयोगी बातों को न भूलें। इन टिप्स को आजमाकर आप अपनी त्वचा को इस चिपचिपाते मौसम में भी सेहतमंद बनाए रख सकेंगी।
गर्मी और उमस की वजह से शरीर से बहने वाले पसीने के साथ शरीर के आवश्यक तत्व भी निकल जाते हैं। त्वचा सूखी हो सकती है। इस मौसम में पानी और अन्य स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों का सेवन करती रहें।
1» रोजाना नारियल पानी पीने से त्वचा में चमक आती है।
2» त्वचा की साफ-सफाई पर पूरी नजर बनाए रखें। दिनभर में कम से कम दो बार चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं।
3» साबुन का इस्तेमाल कम से कम करें। इसकी जगह बेसन से चेहरा धो सकती हैं।
4» रात में सोते समय स्किन टोनर का उपयोग करें।
5» बाहर निकलें तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह तेज धूप ही नहीं हर मौसम में जरूरी होती हे।
6» रसायनयुक्त ट्रीटमेंट लेने की बजाए घरेली और प्राकृति उपाय करें।
7» ताजे फलों का सेवन करें।
8» नहाने के पानी में गुलाबजल मिलाएं स्नान करें।
9» नहाने के पानी में नीम की पत्तियां डालकर नहाने से त्वचा संबंधी रोग दूर होते हैं।
10» त्वचा में जमी गंदगी को निकालने के लिए लिए रोजा क्लिनजिंग करें।
11» इस मौसम में उपयोग किए जाने वाले सौंदर्य प्रसाधन ऑयल फ्री और वॉटर प्रूफ हों।
12» हफ्ते में दो बार चेहरे पर स्क्रब किया जा सकता है। मगर हमेशा हल्के हाथों से स्क्रब करें।
13» अगर कोई गंभीर समस्या हो रही है तो त्वचा विशेषज्ञों के पास जाकर दिखाएं।
14» अपनी त्वचा के टेक्सचर के हिसाब से फेस मास्क का उपयोग करें।
15» फेस मास्क फलों या सब्जियों के हों तो यह गर्मी में त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। इनसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
16» चेहरा धोने के बाद तौलिए से रगड़कर न पौछें। इसे चेहरे पर बस हल्के से थपथपाकर सुखाएं। इससे चेहरे की जरूरी नमी बनी रहेगी।
17» एक चमकती सेहतमंद त्वचा के लिए भरपूर नींद सबसे जरूरी है।
18» कम से कम 8 घंटे की नींद गुड स्लीप मानी गई है।
19» इस मौसम में ढीले कपड़े पहनें। घर से बाहर निकलें तो धूप का चशमा जरूर पहनें।
20» स्टीम से त्वचा के रोमछिद्रों में जमी गंदगी निकल जाती है.