रांची की महिला किसान ने कायम की मिसाल

Success Story of  Women farmer kiran salokhe

 

झारखंड राज्य की राजधानी रांची का एक गांव है जिसका नाम चितरककोटा है। इसी गांव में रहती हैं किरण खलखे। किरण खलखो एक ऐसी महिला किसान हैं जो खासतौर पर हर महिला किसान के लिए एक प्रेरणा की तरह हैं। किरण की उपलब्धि जिसके लिए उन्हें पूरे देश से सराहना मिली है वह यह है कि उन्होंने डेढ़ एकड़ धरती पर तकरीबन 40 टन तरबू की खेती कर डाली। केंद्रीय कृषि मंत्रालय, की सोसाइटी लघु कृषक कृषि व्यापार संघ ने इस सफल महिला किसान की कहानी को लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। किरण पिछले दस वर्षों से खेती से जुड़ी  हुई हैं।

उनके पास खेती योग्य कम से कम दस एकड़ जमीन है जिस पर वह पिछले एक दशक से खेती करती आ रही हैं। हालांकि जब उन्होंने खेती करने की पहल की थी उस समय पारंपरिक खेती के उपकरणों का इस्तेमाल करके ही फसल उगातीं थीं। इसके लिए उन्हें खेतों मे जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती थी। मगर धीरे-धीरे उन्होंने खेती के संबंधित आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेामल शुरू कर दिया। इससे उन्हें काफी लाभ हुआ। आज वे अपने खेतों में ट्रैक्टर भी खुद ही चलाती हैं। तरबूज के अलावा वे मौसमी सब्जियां की खेती भी करती हैं। किरण एक ऐसी मिसाल हैं जिन्होंने रोजगार न मिलने पर खेती के जरिए ही अपनी आमदनी को बढ़ाने और जीवनस्तर सुधारने के लिए कदम आगे बढ़ाए।
उन्होंने नई तकनीकों और नए अवसरों को पकडऩे में देर नहीं लगाई। वे किसी बात के लिए बैठकर इंतजार नहीं करती थीं, नए रास्ते खोज लेती थीं। ऐसा ही तब हुआ जब उनकी उनज को बाजार की कमी महसूस हुई तो उन्होंने भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से संचालित किए जाने वाले नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट यानी ई-नाम का रुख किया। ई-नाम एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है भारत के कृषि उपज के लिए। इस प्लेटफॉर्म पर किसान, ट्रेडर्स और खरीदार सभी खेती उपज के लिए इस ऑनाइन मंच पर हैं। अपनी कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के साथ किरण आज सफल महिला किसानों में गिनी जाती हैं।

इसे भी देखिये 

 

Leave a Comment