गाना मुझे ख़ुशी देता है

By: Team
किराना घराने के एक संगीतज्ञ परिवार में पैदा हुए, गायक तुषार जूल्स हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। नई पुराने घराने के इस नई पीढ़ी के गायक ने अपनी धुनों से लोगों को खूब आनंदित किया है। वे अनके ईवेंट्स में संगीत कार्यक्रमों का प्रदर्शन करते हैं। “छ्वरुश्वस्” नाम से एक उनका एक म्यूजिकल बैंड भी है
जूल्स बताते हैं कि संगीत हमारे मूड को कई तरह से प्रभावित करता है। संगीत हमारे जीने के तरीके को प्रभावित करता है। हमारे आचार- विचार, हमारे सुख और दुख, जिस तरह से हम सोचते हैं और जिस तरह से हम नाचते हैं, यह सब हमारे जीवन की ध्वनि के अनूठे धुन और पैटर्न के साथ बढ़ रहा है। तभी संगीत का इस्तेमाल थैरेपी के रूमे में भी किया जाता है। कहते हैं न संगीत तनाव को दूर करता है। आप देखेंकि कि आपके सिर में तेज दर्द है तो आप मध्यम आवाज में अपनी पसंद कोई संगीत सुनिए। कुछ ही देर में सिरदर्द दूर हो जाएगा।
संगीत ने जूल्स को बचपन से ही प्रभावित किया। हालाँकि वे पढ़ाई में अच्छे थे, मगर उनका सच्चा प्यार और दिलचस्पी केवल संगीत में थी। उन्हें इससे मानसिक संतुष्टि मिलती थी। इसमें भी गायन के प्रति उनका रूझान अधिक था।

उनके पिता ने उन्हें अपना शिष्य बनायां। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद वे उनके मार्गदर्शन में सीखने के लिए मुंबई आए। यहां उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय स्वर सीखना शुरू किया। किसी भी माता-पिता की तरह, यहां तक ही मेरे माता-पिता ने भी पहले मुझे मेरी शिक्षा पूरी करने के लिए जोर दिया। एक बार जब उन्होंने अपने स्कूल तक की पढ़ाई पूरी कर ली तो उसके बाद मुंबई शिफ्ट हो गए। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई मुंबई में रहकर पूरी की।

Leave a Comment