उर्दू साहित्य की सबसे विवादास्पद लेखिका इस्मत चुग़ताई

By: Team digtal

अपने दौर की सबसे प्रखर लेखिका इस्मत चुगताई। जिन्हें लोग प्यार से इस्मत आपा बुलाया करते थे। उर्दू साहित्य में उनके जैसा कहने और लिखने की हिम्मत शायद ही किसी और लेखिका ने की हो। उनकी कहानी ‘लिहाफÓ ने तो उन्हें कानून की दहलीज तक पहुंचा दिया था। क्योंकि समाज के उन लोगों को यह बर्दाश्त न था कि जो उनके समाज में व्याप्त है उसे वे किताब में पढ़ें। चालीस के दशक में लिखी गई इस किताब में महिला समलैंगिकता के मुद्दे को छुआ था।
इस्मत चुगताई की बेहतरीन और चर्चित रही कहानियों और उपन्यासों में टेढ़ी लकीर, एक कतरा-ए-खून, जिद्दी, मासूमा, सौदाई, जंगली कबूतर, बहरूप नगर, अजीब आदमी, बांदी आदि हैं।
सुकृता पॉल और अमितेश कुमार ने जब इस्मत आपा पर किताब लिखनी चाही तो उन्हें न जाने कहां-कहां की खाक छानकर उनके बारे में जानकारी और लेख इकट्ठके किए। किताब का नाम है ‘इस्मत आपा’ .

 

​​

Leave a Comment