देश की प्रथम और एकमात्र अकेली महिला कमांडो ट्रेनर का नाम है सीमा राव। डॉ. सीमा मिलिट्री मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं। साथ ही उन्होंने जीत कुने दो भी सीखा और वे एक शूटर भी हैं। जीन कुने दो पूरे विश्व में केवल दस महिलाओं ने सीखा है जिनमें सीमा राव का नाम शुमार होता है। वे 20 वर्षों में २० हजार से अधिक क मांडो को टेंड कर चुकी हैं। इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, नेवी के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडो को ट्रेनिंग देती आ रही हैं। सीमा का जन्म मुंबई में हुा था। उने पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे। सीमा अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्हें बचपन से ही शूटिंग का शौक था। उनके पिता उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के किस्से सुनाया करते थे। इसलिए बचपन से ही उनके मन में देश के लिए कुछ करने का जूनून था।