By: Team digital
आज की भागती दौड़ती जिंदगी में हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है। खासकर हमारी युवा पीढ़ी फिटनेस के लिए पागल है। फिटनेस से जुड़ा एक इंट्रेस्टिंग शो जल्द ही आप सभी फिटनेस फ्रीक के लिए छोटे पर्दे पर आने वाला है। एक एक रियलिटी शो होगा। शो का नाम है “फिटनेस लीग ऑफ इंडिया” शो के मेजबान यानी होस्त जाने-माने कलाकार और रोडीज फेम रणविजय और बॉलीवुड स्टार साहिल खान हैं। दोनों मेजबानों ने दिल्ली आकर युवाओं का ऑडिशन लिया।
यहां कई अलग-अलग जगहों से युवा इस शो के लिए एकत्र हुए। वे सभी इस शो के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए लंबी कतारों में लगे दिखे।
इस मौके पर शो के दोनों होस्ट अपने प्रशंसकों से भी मिले। साथ ही उन्हें फिट रहने के लिए उपयोगी टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि शो पूरी तरह से फिट लोगों के लिए है। यह शो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक फिटनेस पर विचार करता है। इस शो में भाग लेने की कोई उम्र तय नहीं की गई है। इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। किसी भी क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति शो का हिस्सा बन सकता है। इसके लिए उसके सिक्स पैक्स होना आवश्यक नहीं है। कोई भी फिट इंसान इस शो के लिए ऑडिशन दे सकता है। लड़के ही नहीं लड़कियों के लिए भी शो के दरवाजे खुले हैं।
रोहिणी के मेट्रो वॉक और कई अन्य राज्यों में आयोजित होने वाले भारत के फिटनेस लीग के ऑडिशन में हजारों लोगों ने भाग लिया। इस रियलिटी शो के लिए अभी तक लिए गए ऑडिशन में से लगभग 100 लोगों को फाइनल के लिए चुना जाएगा। फिर अंतिम प्रतियोगियों को एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने के लिए समान कार्य दिया जाएगा। विजेता को अंत में 3 करोड़ रुपए और हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल और बॉलीवुड में एक अभिनेता के रूप में काम करने का अवसर दिए जाने की बात कही गई है।