- By: Abha Yadav
भारत में किये जाने वाले नारी के द्वारा 16 श्रृंगारों में एक है बिंदी. साड़ी हो या सामान्य भारतीय परिधान बिंदी के बिना सभी का लुक अधूरा सा नज़र आता है. सस्कृत भाषा के में बिंदी का अर्थ है छोटा सा गोल चिन्ह. बदलते ट्रेंड के कारण अधिकांश महिलाओं के माथे से बिंदी गायब होने लगी है। फिर भी
बिंदी का क्रेज कम नहीं नदी हुआ है। बिंदी को जहा एक ओर सुहाग का प्रतीक माना जाता है वहीं दूसरी तरफ यह नारी के रूप में चार चांद लगा देती है। सुहागन महिलाएं कुमकुम और सिंदूर से अपने माथे पर बीच में लाल बिंदी लगाती हैं, बिंदी परिधान के अनुसार लगानी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण है चेहरे के अनुरूप बिंदी का सही चुनाव। बिंदी का गलत चुनाव चेहरे की सुंदरता बिगाड़ सकता है।
इसलिए बिंदी के शेप , रंग और डिज़ाइन वाली बिंदी लगाएं। .इसके लिए आपको कई बातों का ध्यान रखें. अलग-अलग फेस कट के हिसाब से बिंदियों का चुनाव आप कैसे कर सकती हैं.
बता रही है मशहूर मेकअप एक्सपर्ट रेणु माहेश्वरी :
गोल चेहरे पर लंबी बिंदी:
लम्बाई और चौड़ाई में एक जैसा चेहरा गोलाकार कहलाता है। गोल चेहरे वाली महिलाओं के लिए हमेशा लंबी बिंदी अच्छी लगती है। गोल चेहरे पर लंबी बिंदी लगाने से फेस की गोलाई छिप जाएगी और वह लंबा दिखाई देने लगेगा।
मगर आपको लंबी नहीं गोल बिंदी पसंद है तो बहुत छोटे आकर की बिंदी लगाएं. बड़े साइज की गोले बिंदी न लगाएं.
लंबी बिंदी लगते वक़्त इस बात का ख्याल रखें कि किसी खास मौके जैसे, शादी, पार्टी आदि में कुंदन, मीनाकारी आदि की डिजाइनर बिंदी लगा रही है तब भी बिंदी की लंबाई के साथ इस बात का ख्याल रखे कि बिंदी पर हैवी वर्क न हो।
अंडाकार चेहरा:
अंडाकार यानी ओवल शेप वाला चेहरा। यह अंडे की कट वाला फेस होता है। आमतौर पर इस तरह के चेहरे वाले लोग ज़्यादा होते हैं. जिन महिलाओं का चेहरा अंडाकार है उन पर हर तरह की बिंदी फबती है। लम्बी बिंदी के अलावा आप किसी भी तरह की बिंदी माथे पर सजा सकती है।
चोकोर आकार वाला चेहरा:
बात करते हैं चोकोर चेहरे की। इसका माथा और ठुड्डी एक सामान चौड़े होते हैं. इस चेहरे पर ऐसी बिंदी लगनी चाहिए जो चेहरे के नुकीलेपन को स्मूद दिखा सके. ऐसे चेहरे पर चौड़ी और मीडियम लेंथ वाली बिंदी जचती है। ये सॉफ्ट लुक देगी गोल या अंडाकार बिंदी भी तरय कर सकती है।
डायमंड शेप फेस :
यह हीरे की शेप वाला फेस होता है। डायमंड कट चेहरे का माथा छोटा और जालाइन चौड़ा होता है। ठुड्डी नुकीली होती है. इसलिए जिन महिलाओं का फेस डायमंड कट है वे नुकीले किनारों वाली और चटक रंगों वाली बिंदी से दूर रहें. बाकी सभी तरह की बिंदी इस चेहरे पर अच्छी लगेगी।
हार्ट शेप फेस
यह दिल की बनावट जैसा फेस होता है। ऐसे चेहरे का माथा और चीकबोन्स चौड़े होते हैं. ठुड्डी थोड़ी पतली और गाल थोड़े उभरे हुए होते हैं. इस पर बड़ी बिंदी लगा सकती है. वहीं बॉर्डर वाली बिंदी माथे के ज़्यादा से ज़्यादा जगह को कवर करके आपको स्मूद लुक देगी.
कुछ खास टिप्स:
- अगर माथा चौड़ा और आईब्रोज के बीच गैप कम है तो पतली लंबी बिंदी लगाय।
- छोटे माथे पर छोटी गोल बिंदी लगाय। छोटी और डेलिकेट बिंदी यंग दिखाती है।
- मौके और ड्रेस के अनुसार बिंदी चुने।
- देर किस बात की है सजा लीजिए माथे पर बिंदी।
सिलेब्रिटीज का स्टाइल मंत्र –
वृंदा करात, उषा उत्थुप, डॉली ठाकुर, सुषमा स्वराज और शुभा मुद्गल के माथे पर हमेशा गोल बड़ी सी बिंदी लगी दिखती है. वही रेखा, सिंगर इला अरुण, एक्टर किरण खेर, सुधा चंद्रन, मल्लिका साराभाई, उर्वशी ढोलकिया डिजाइनर बिंदियां लगती है।
Feature photo courtsy: interest.com
Abha Yadaw