By: Kanchan Naikawadi
नवरात्रि एक बहुप्रतीक्षित त्योहार है इस साल 21 सितंबर से हो रही है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान देवी शक्ति के नौ रूपों की पूजा की होती है। उपवास रखे जाते हैं। ये उपवास शरीर को भीतर से साफ करने और आने वाले सर्दी के दिनों के लिए शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का समय भी होता है। उपवास के दौरान अधिकांश लोग अनाज, दालें और मांस-मछली नहीं खाते। उपवास के दौरान भूख मिटाने के लिए ऐसी चीजों का सेवन किया जाता है जो सेहत के लिहाज से नुकसान पहुंचाने वाले न हों।
कंचन नायकवाड़ी, प्रीवेंटिव हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट, इंडस हेल्थ प्लस के कहती हैं कि लोगों को ऐसा लगता है कि नवरात्रि के दौरान उपवास करने से उनकी फिटनेस और सेहतमंद होने का लक्ष्य पूरा हो सकता है। जबकि सच तो यह है कि तली-भुनी और वसायुक्त भोजन खाकर उपवास करने से शरीर को नुकसान होता है। मौसम में बदलाव को देखते हुए पौष्टिक आहार लेना आवश्यक होता है।
नवरात्र उपवास के लिए विशेषज्ञों के कुछ टिप्स, जो उपवास के दौरान आपको स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करेंगे-
1. एकदम अधिक न खाएं। नियमित अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से रक्त शर्कारा के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ शरीर को स्फूर्ति मिलती है।
2. उपवास के दौरान हो या आम दिन शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड बनाये रखनेकी सलाह डॉक्टीरों द्वारा दी जाती है। पानी के अलावा अन्य तरल पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। जैसे नारियल पानी, ग्रीन टी, नींबू पानी, छाछ जैसे विकल्प बहुत स्वास्थ्र्यवर्धक होते हैं।
3. देखा जाए तो उपवास में खाई जानी वाली ज्यादातर चीजें तली-भुनी होती हैं। अगर उनकी जगह बेक, रोस्ट या ग्रिल की हुई सब्जियां खाई जाएं जो सेहत के लिहाज से सर्वोत्त्म मानी जाती हैं।
4. आलू और साबूदाना उपवास में बहुत अधिक खाया जाता है। इनमें में कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होता है। इन्हें शिमला मिर्च, टमाटर, पालक और गोभी जैसी सब्जियों के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। इस दौरान खाया जाने वाला कुट्टू का आटा भी कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का बेहतरीन मिश्रण होता है।
5. उपवास के दौरान अमरनाथ (राजगिरी) खाया जा सकता है। यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है। अमरनाथ का बना दलिया दूध के साथ तैयार कर सकते हैं। कई सब्जियों के साथ चटपटा दलिया भी इसका बना सकते हैं।
6. नट्स और सूखे मेवे खाने से पूरे दिन ऊर्जा का स्तर बना रहता हैै। वहीं जूस की तुलना में साबुत फल खाना बेहतर माना जाता है। इससे पोषक तत्त्व नष्ट नहीं होते और आपको जरूरी फाइबर भी मिलते हैं। जूस पीने से दिनभर पेट भरा महसूस होता है।
7. सामा के चावल को भोजन में शामिल करना स्वाद और सेहत दोनों की दृष्टि से बेहतर है। मीठे के शौकीन सामा के चावल की खीर बना सकते हैं। इसमें फल भी मिक्स कर सकते हैं।
8. नवरात्रि उपवास के दौरान खासतौर पर उपयोग किया जाने वाला सेंधा नमक, स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों को ग्रहण करने में मदद करता है।
9. गुड़ या शहद को खुराक में शामिल करें।
10. व्यायाम करना उपवास के दौरान भी जरूरी होता है। सुबह योग और शाम को वॉक करें।