रेस्टोरेंट बिजनेस में नाम की चमक और पैसे की दमक दोनों
BY:Team digitalnaari
भारत अपनी अतिथि देवो भवों: की तहजीब के लिए जाना जाता है। घर आया मेहमान हमारे यहां से कभी भूखे पेट नहीं जाता। भारत के खानों की महक पूरे विश्व में मशहूर है। सरहदों पार से लोग हमारे यहां अलग-अलग राज्यों के खास पकवानों का स्वाद चखने आते हैं। अनेक होटलों में खास क्षेत्रों के खाने परोसे जाते हैं। होटल व्यवसाय एक ऐसा पेशा है जिसमें नुकसान नहीं होता। इसी कारण आप पाएंगे कि नगरों या महानगरों में छोटे-छोटे रेस्टोरेंटों से लेकर फाइव स्टार होटलों तक की संख्या बढ़ी है। लॉकडाउन में भी यही एक व्यवसाय था जो ठप्प नहीं हुआ। होटलों और रोस्टोरेंट में होटल कर्मियों की मांग भी हमेशा बनी रहती है।
होटल प्रबंधन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रशिश्रुओं को होटल व्यवासय को सुदृढ़ करने और कुशल प्रबंधन का तरीका सिखाया जाता है। साथ ही विम्रता, तत्परता और सहयोग की भावना जैसे मानवीय गुण विकसित किए जाता है। होटल प्रबंधन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु एक लिखित परीक्षा होती है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्याशी का इंटरमीडियट या समकक्ष परीक्षा उत्तीण होना आवश्यक है।
लिखित प्रवेश परीक्षा में पास हो जाने के बाद साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। ग्रुप डिस्कशन आदि के बाद इसमें सफल होने पर वरीयता सूची के आधार पर पाठ्यक्रम में दाखिला दिया जाता है। होटल प्रबंधन के डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए आप उन होटलो से सबंद्ध हो सकते हैं जो खुद प्रशिक्षत करते हैं और अपने हीे होटल में नियुक्त भीकर लेते हैं। जहां से अनुभव लेकर आप अपना रेस्टोरेंट भी शुरू कर सकती हैं। तो अगर आपमें भी मेहमाननवाजी और तरह-तरह के खानों में दिलचस्पी है तो यह व्यवसाय आपके लिए ही है।
होटल प्रबंधन संस्थान-
⇒ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड न्यूट्रीशन, पूसा, राजेंद्रनगर, दिल्ली ।
⇒ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन, 18-बी, अशोक मार्ग लखनऊ।
⇒ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन, एमआई रोड, जयपुर।
⇒ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन, एमजी पॉलिटेक्निक कैम्पस, शेषाद्रि रोड, बंगलुरू।
⇒ फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, 31 इंडस्ट्रीयल एस्टेट, पटना, बिहार-80013
⇒ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन, ओल्ड एक्जीबिशन ग्राउंड, ताराबल्ला मार्ग, कोलकाता।
⇒ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन, अम्बाड़ी, अहमदाबाद, गुजरात।
⇒ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन, वीर सावरकार मार्ग, दादर, मुंबई।
⇒ फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, मॉडल इंस्टीट्यूट, मॉडल इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, कैम्पस, गोविंदपुरा, भोपाल।
⇒ फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, जयेंद्रगंज, ग्वालियर।
⇒ द इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, तालकटोरा रोड कोलकाता।